।थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के मक्काबाँस गांव में शनिवार शाम दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में 18 वर्षीय शोएब पुत्र रिजवान के पैर में गोली लग गई, जो आर-पार हो गई। घायल अवस्था में उसे पहले हरोड़ा सीएचसी और फिर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोएब गांव में दर्जी का काम करता है। शनिवार शाम उसके कुछ दोस्तों ने झगड़ा होने की बात कहकर उसे घर से बुलाया और कोलकी टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान पर ले गए। वहां पहले से मौजूद विरोधी पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें शोएब घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

