सहारनपुर। आईएमए हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित आपातकाल विरोधी संगोष्ठी में लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही सोच और लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए प्रेस, न्यायपालिका और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया।मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष व बलिदान के कारण आज देश में लोकतंत्र जीवित है, और जो कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती है, उसी ने संविधान का गला घोंटने का काम आपातकाल में किया।कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, नरेंद्र पाल शर्मा, अमरदीप मित्तल, विनोद चोजड़, केवल कृष्ण मनोचा, रविंद्र कुमार, पदम प्रसाद गोयल, यशपाल भाटिया व नरेश राठी को सम्मानित किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र पाल शर्मा ने की। संचालन योग चुघ ने किया।इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व महापौर संजीव वालिया, एससी आयोग सदस्य महिपाल वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हेमंत अरोड़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *