ब्रेकिंग: सीएम धामी ने 257 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए 257 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति में सड़क निर्माण, मार्ग उन्नयन और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी जिलों में सड़क कार्य कराए जाएंगे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं मसूरी क्षेत्र में मार्ग उन्नयन के लिए 14.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। अलग-अलग जिलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Development #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *