त्यागी सभा भवन में 10वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित, 35 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
मुज़फ्फरनगर।आज त्यागी सभा भवन में “अदम्य रक्तवीर सहयोगी” संस्था और मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन सचिन त्यागी (पावटी) द्वारा किया गया। त्यागी सभा भवन में यह 10वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 35 रक्तवीर साथियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी एवं अनिल त्यागी, चेयरमैन गन्ना विकास समिति रोहाना, उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी तथा कोषाध्यक्ष ब्रम्हदत्त त्यागी द्वारा किया गया।
शिविर में भाजपा नेता अचिन कंसल, अंचित मित्तल, उमेश त्यागी, दीपक पंघाल, अनुज त्यागी (केंदुकी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सेवा भाव की सराहना की।
रक्तदान करने वालों में ललित त्यागी (मंत्री), शुभम, विशाल, रविकांत त्यागी,विशाल राणा, हर्षित त्यागी, अभिषेक, सुमित, ऋषभ, प्रवेश त्यागी, गौरव त्यागी, संदीप त्यागी, अजय, ललित कुमार, अंकित शर्मा, शेखर पुंडीर, समीर भारद्वाज, सुबोध त्यागी, अक्षित, मयंक, हर्षित, राहुल, तुषार, अक्षित, रजत त्यागी, कुलदीप, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की गई।
रक्तदान शिविर के आयोजक सचिन त्यागी (पावटी) ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।


