संत गाडगे महाराज जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शिरोमणि संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया तथा स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया। उन्होंने महाराष्ट्र में धर्मशालाएं, गोरक्षण केंद्र, भोजनदान केंद्र और वृद्धाश्रम स्थापित कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही साहूकारी कर्ज और नशे से दूर रहने का संदेश देकर समाज को जागरूक किया।

सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संत गाडगे महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता व स्वच्छता के अभियान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, रविकांत त्यागी, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, फिरोज अख्तर, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *