। महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम में हुई 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि की बैठक में जनमंच के जीर्णोद्धार तथा जनमंच के समीप प्रेस क्लब व मीडिया हाल के निर्माण सहित 56 करोड़ 33 लाख की अनेक परियोजनाओं को हरी झंडी दी गयी। मुुख्य अभियंता निर्माण ने परियोजनों के सम्बंध में महापौर व जिलाधिकारी को विस्तार से जानकारी दी गयी। नगर निगम के शाकुंभरी हाल में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगरायुक्त शिपू गिरि, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह के अलावा निगम व एसडीए के अधिकारी शामिल रहे। बैठक के बाद महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पंद्रहवें वित्त के तहत 47 करोड़ 51 लाख तथा अवस्थापना निधि के तहत 08 करोड़ 82 लाख 54 हजार की अनेक परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। 15वें वित्त के तहत जनमंच जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये तथा जनमंच के बराबर में ही पहली बार प्रेस क्लब एवं मीडिया हाल के लिए एक करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा निगम परिसर में एक तथा दिल्ली रोड पर दो कमर्शियल भवन बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 04 करोड़ 57 लाख की लागत से शहर की 14 सड़कों के निर्माण तथा चिलकाना रोड व हुसैन बस्ती में दो नालों के निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है। उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट एवं मातागढ़ स्थित जल कम्पाउण्ड परिसर में स्टेटिक ट्रांसफार्मर स्टेशन बनाये जायेंगे जिनमें काम्पैक्टर मशीन, कन्टेनर एवं हुक लिफ्ट सिस्टम आदि स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा अवस्थापना निधि से फायर स्टेशन के पीछे नगरायुक्त के आवास तथा गांधी पार्क के पास पुराने भवन के स्थान पर अपर नगरायुक्तों के दो आवासों तथा महाप्रबंधक जल व मुख्य अभियंता निर्माण के आवासों को भी स्वीकृति दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *