
सहारनपुर,
अपने सहारनपुर कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगर निगम स्थित प्रभु जी की रसोई में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन परोसा। उन्होंने रसोई द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को “अद्वितीय” बताया और कहा कि भूखे को भोजन देने से जो आत्मिक संतोष मिलता है, वह अमूल्य होता है।
रसोई पहुंचने पर सचिव शीतल टंडन और टीम ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ, माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुआओं से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
सचिव शीतल टंडन ने बताया कि प्रभु जी की रसोई वर्ष 2017 से लगातार संचालित है और अब तक लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन परोसा जा चुका है। यह सेवा समाज के सहयोग से निरंतर चल रही है।
इस अवसर पर कर्नल संजय मिड्ढा, मेजर एस.के. सूरी, रमेश अरोड़ा, कृष्ण लाल मिड्ढा, निशी जैन, डॉ. पी.के. शर्मा, मौ. युसूफ, संजीव सचदेवा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रवीण मोंगा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

