डीएम ने कहा, जनता की शिकायतों का संवदेनशीलता से करें निस्तारण
राशन कार्ड बनवाया, कुल 106 शिकायतें मिलीं
कुल 106 शिकायतें मिलीं। तनीषा द्विवेदी की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी से तत्काल राशन कार्ड बनवाया। इसी तरह तलाक महल की फरबीना परवीन ने पारिवारिक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की तो जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देकर धनराशि खाते में भिजवाई। साहिल रहमान निवासी विजय नगर की पारिवारिक लाभ की धनराशि दूसरे खाते में जाने की बात सामने आने पर नाराजगी जताई। तत्काल सहायक समाज कल्याण अधिकारी को उनके खाते में राशि भेजने के निर्देश दिए।
जमीन कब्जे की शिकायत पर तत्काल केडीए उपाध्यक्ष को दिए निर्देश
डीएम ने कोयला नगर के राहुल निषाद ने जमीन में कब्जे की शिकायत की तो केडीए उपाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए कहा। बिधनू के कुल्हौली के पसे का पुरवा के राम स्वरूप सिंह ने फसल जबरन नष्ट करने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार सदर को राजस्व व पुलिस टीम के साथ जांच करा कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सदर ऋतु प्रिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह समेत अधिकारी उपस्थित रहे।
पिता की संपत्ति बंटवारे पर समझाया
पिता की संपत्ति बंटवारे को लेकर सौतेले भाइयों के मामले में भी जिलाधिकारी ने सही निर्णय दिया। उन्हें समझाया कि तीन भाइयों में बराबर-बरार संपत्ति ले लो। दरअसल, एक मां के दो व दूसरी के एक बेटे के बीच झगड़ा था।

