हरिद्वार में नशे के इंजेक्शनों के साथ 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 18 इंजेक्शन बरामद; पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मायापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान्त गिरी (27) पुत्र शत्रुघन गिरी निवासी गुसाई गली, भीमगौड़ा, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम मायापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम जब सिद्ध आश्रम गली के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबराने लगा और अचानक मौके से भागने का प्रयास किया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के हाथ में मौजूद पन्नी से BUPRENORPHINE INJECTION IP के 18 इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी निशान्त गिरी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 626/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

संयुक्त टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल, कांस्टेबल आनन्द तोमर, ANTF हरिद्वार के हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल त्रिभुवन यादव शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#Haridwar #UttarakhandPolice #DrugSmuggling #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *