भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होना बहुत दुखद है-अशोक बालियान

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। विनेश फोगाट 50 kg की कैटेगरी में खेल रही थी।आज बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया हैं।
विनेश फोगाट पहली बार 50 kg कैटेगरी में खेल रही थीं।इससे पहले वे 53 kg में खेलती थीं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से कहा है कि वे रेसलर की मदद के तरीके तलाशें। प्रधानमन्त्री ने पीटी उषा से इस मामले में विरोध दर्ज कराने को भी कहा है।
विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। उन्हें आज बुधवार रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था।
विनेश फोगाट का यह तीसरा ओलिंपिक है।वर्ष 2016 के रियो ओलिंपिक में वे चोट की वजह से बाहर हो गई थीं। इसके बाद वर्ष 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में वे क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं। पेरिस ओलंपिक में विनेश अपना कोई मुकाबला नहीं हारी थीं। मंगलवार को फाइनल में पहुंचने के बाद उनका एक मेडल पक्का माना जा रहा था।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कहा कि बेहद खेदजनक है कि विनेश फोगट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 kg कैटेगरी में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
ओलम्पिक संघ के नियमों के अनुसार, सभी प्रतियोगिताओं के लिए, संबंधित वजन वर्ग के लिए प्रत्येक सुबह वजन माप और चिकित्सा नियंत्रण प्रक्रिया 30 मिनट तक चलती है।दूसरे दिन की सुबह केवल रिपेचाज और फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने वाले पहलवानों को वजन माप के लिए उपस्थित होना पड़ता है, जो कि 15 मिनट तक चलता है।
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होना बहुत दुखद है।वह भारत की महान खिलाड़ी है।हमें विनेश फोगाट पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *