₹200 पेट्रोल भत्ता और 10-10 गांवों का बोझ, सर्दी-गर्मी में थकती जिंदगी के बीच लेखपालों का हल्लाबोल!
रोहित त्यागी
मुज़फ्फरनगर- लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सदर तहसील प्रांगण में लेखपालों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान संजीव मलिक, तहसील अध्यक्ष, लेखपाल संघ ने अपनी बात रखते हुए कहा, “हमारी मुख्य मांगें 2800 ग्रेड पे, अंतरमंडलीय तबादला और ₹200 के मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाना हैं। हम बहुत दूर-दूर के जिलों में नौकरी कर रहे हैं, जिससे हमारा भारी उत्पीड़न हो रहा है।”
वहीं समर्थन में पहुंचे किसान नेता विकास शर्मा ने कहा, “किसान और लेखपाल एक-दूसरे के पूरक हैं, हम इनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। सरकार को इनकी सभी जायज मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए।”
लेखपालों की प्रमुख मांगों में पिछले 18 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड पे लागू करना, ₹200 के न्यूनतम मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर तर्कसंगत बनाना, रिक्त पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और दूर-दराज के जिलों में तैनात लेखपालों का गृह मंडल/जिले में अंतरमंडलीय स्थानांतरण करना शामिल है।
बाइट – संजीव मलिक, तहसील अध्यक्ष, लेखपाल संघ।
बाइट – किसान नेता विकास शर्मा।

