बच्चे की जान का डर दिखाकर 70 लाख की ठगी, अंधविश्वास का जाल बिछाकर परिवार से ऐंठी रकम,
बिजनौर में बच्चे की जान का खतरा बताकर परिवार से करीब 70 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे के बीमार होने पर पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा ने परिवार से संपर्क किया।

आरोप है कि बच्चे की जान बचाने के नाम पर परिवार को हरिद्वार गंगा तट और श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर ले जाया गया। पूजा-पाठ के नाम पर परिवार में डर का माहौल बनाया गया और अलग-अलग तरीके से रकम ली गई।
परिवार से 10 रुपये के स्टांप पेपर पर यह भी लिखवाया गया कि अगर पूजा-पाठ और इस पूरी बात की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दी गई तो काली माता के प्रकोप से बच्चे की मृत्यु हो जाएगी।
मकान बेचकर परिवार ने 38 लाख रुपये दिए।
बच्चे की मां ने जेवरात बेचकर 14 लाख रुपये दिए।
पिता ने नौकरी पर 13 लाख रुपये का लोन लेकर रकम दी।
पूजा सामग्री के नाम पर 5 लाख रुपये लिए गए।
इस तरह परिवार से करीब 70 लाख रुपये लेने का आरोप है।
मामले में बिजनौर पुलिस ने पहाड़ी पंडित उर्फ संजय शर्मा, मोनू चौधरी, यश चौधरी और कोमल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
#RajsattaPost #Bijnor #UPNews #CrimeNews #UttarPradesh

