मुजफ्फरनगर में कलाल महासभा ने धूमधाम से मनाया भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव का प्राकट्य उत्सव

मुजफ्फरनगर। कलाल महासभा रजि० जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से समाज के इष्ट भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव जी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रुड़की रोड स्थित कलाल महासभा के जनपद कार्यालय पर किया गया। इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य लोगों एवं अतिथियों ने भाग लेकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव के चरणों में नमन किया और समाज की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।

कार्यक्रम में महासभा के मंडल अध्यक्ष सुखचैन वालिया, व्यापार नेता कृष्ण गोपाल मित्तल और शलभ गुप्ता एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर रोहताश कर्णवाल, नानक चंद वालिया, राजेश कर्णवाल, विकास कर्णवाल, सोनू कर्णवाल, केतन कर्णवाल, रमन कपिल और शैलेन्द्र कर्णवाल सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कलाल महासभा रजि० जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल द्वारा की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुनदेव का स्मरण करते हुए समाज की एकजुटता, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *