मुजफ्फरनगर निवासी ‘ग्राउंड खबर’ के संस्थापक एवं संचालक मोनू शर्मा को छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
दिल्ली-मुजफ्फरनगर जनपद निवासी और यूट्यूब न्यूज़ चैनल ‘ग्राउंड खबर’ के संस्थापक एवं संचालक मोनू शर्मा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया।
मोनू शर्मा ने दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर में लगातार तीन दिनों तक ग्राउंड रिपोर्टिंग कर क्षेत्र की जमीनी स्थिति, स्थानीय मुद्दों और लोगों से जुड़े विषयों को रिपोर्ट किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोनू शर्मा की जमीनी रिपोर्टिंग और कठिन क्षेत्रों में जाकर खबरों को सामने लाने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
मोनू शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य जमीनी स्तर की वास्तविक परिस्थितियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव उनके लिए महत्वपूर्ण रहा और इस सम्मान से उन्हें आगे भी निष्पक्ष एवं जमीनी पत्रकारिता करने की प्रेरणा मिली है।
#RajsattaPost #Muzaffarnagar #Chhattisgarh #GroundKhabar #Journalism

