बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टली
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग सभी शनिवार को अवकाश के साथ पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर आगे चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी है।
हड़ताल स्थगित होने के बाद 28 से 30 सितंबर के बीच बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। पांच दिवसीय बैंकिंग समेत अन्य मांगों को लेकर संबंधित पक्षों के बीच बातचीत आगे भी जारी रहेगी।
#BankStrike #BankNews #FiveDayBanking #BankEmployees #RajsattaPost

