ब्रेकिंग: भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू हुई सीधी विमान सेवा

भारत और चीन के बीच करीब छह साल के अंतराल के बाद 21 सितंबर 2026 से सीधी हवाई सेवा दोबारा शुरू हो गई है। चीन सदर्न एयरलाइंस ने नई दिल्ली और चीन के प्रमुख व्यापारिक शहर ग्वांगझू के बीच रोजाना उड़ान शुरू की है।

चीन सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट CZ359 ग्वांगझू से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट CZ360 नई दिल्ली से रात 8:20 बजे उड़ान भरकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे ग्वांगझू पहुंचेगी। दोनों उड़ानें रोजाना संचालित होंगी।

कोविड-19 महामारी के दौरान भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें बंद हुई थीं। बाद में दोनों देशों के बीच तनाव के चलते हवाई संपर्क सामान्य होने में लंबा समय लगा। अब सीधी उड़ान बहाल होने से यात्रियों को अन्य देशों के रास्ते यात्रा करने की जरूरत कम होगी और दोनों देशों के बीच कारोबार, पर्यटन तथा छात्रों की आवाजाही के लिए सीधा हवाई संपर्क उपलब्ध होगा।

#IndiaChina #ChinaSouthern #DelhiGuangzhou #BreakingNews #IndiaNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *