रालोद नेता विकास बालियान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हस्तिनापुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महासचिव नियुक्त; तरसपाल मलिक ने सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर के रालोद नेता विकास बालियान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने विकास बालियान को हस्तिनापुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विकास बालियान को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के तहत वह क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने विकास बालियान को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को सक्रियता से निभाने की अपेक्षा जताई। वहीं, विकास बालियान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया।

#Muzaffarnagar #RLD #VikasBalyan #TaraspalMalik #JayantChaudhary #Hastinapur #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed