खतौली विधानसभा के ग्राम चांदसमंद में गन्ने के दूसरे तौल केंद्र का शुभारंभ, भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदसमंद में आज गन्ने के दूसरे तौल केंद्र का भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। नए तौल केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को गन्ना तुलाई में बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर खतौली ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंह, मनोज चौहान, गन्ना मिल की ओर से देवेंद्र कपासिया एवं वीरेंद्र खारी, अजय पाल खारी, बृजेश शाहपुर, बलेराम पोसवाल, मंगू खारी और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कसाना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar #Khatauli #Farmers #Sugarcane #RajsattaPost
