Latest Post

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे। व्हाट्सऐप ग्रुप में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना दबंग को पड़ा भारी, प्रधान पति की तहरीर पर चरथावल थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹81 लाख का सोना बरामद, कुकवेयर के ढक्कन में छिपाकर यात्री लाया था 523 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पत्नी को पढ़ाने के लिए बंद किया शोरूम, सरकारी शिक्षिका बनी तो रिश्ते में आई दरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष समद चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत, 8 गुना मुआवजे और हाईवे कट की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा,मां गंगा की पूजा अर्चना की

अनुज त्यागी देहरादून:एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद्दी…

यूपी के इस जिले में रिंग रोड और बाईपास का होगा निर्माण, बनेंगी कई नई सड़कें; 300 करोड़ का बजट

मेरठ। जाम के समाधान के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से 300 करोड़ रुपये खर्च करने की जो घोषणा…

बब्बर खालसा का खूंखार आतंकी कौशांबी से गिरफ्तार, 3 हैंड ग्रेनेड 2 डेटोनेटर और 13 कारतूस बरामद; जांच एजेंसियां अलर्ट

कौशांबी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गुरुवार की सुबह…

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर एक दिन के सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे किसान नेता

मुज़फ्फरनगर:किसान नेता अक्षय त्यागी अक्षु ने जानकारी देते हुए बताया खनौरी बॉर्डर पर चल रहा सयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक…

वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन की शादी में पहुंचे नेशनल अवार्डी विपुल जैन

वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन की शादी में पहुंचे नेशनल अवार्डी विपुल जैन नोएडा, उत्तर प्रदेश। गोल्फ के नेशनल…

मंत्रियों-विधायकों को मधुमक्खियों से बचाने की चिंता में अफसर, बजट सत्र से पहले हुई सुरक्षा बैठक

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा तैयारियों संबंधी बैठक में पिछले दिनों सचिवालय में मधुमक्खियों के हमले संबंधी घटनाक्रम को पूरी…

स्वागत के लिए हर्षिल व मुखबा तैयार, यह खास पोशाक पहन पूजा कर सकते हैं प्रधानमंत्री

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए हर्षिल व मुखबा तैयार हैं। जिलाधिकारी डा.मेहरबान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को…

पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड के इस गांव को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, जानिए कैसे?

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुखवा गांव खास तौर पर एक व्यू प्वाइंट बनाया गया है। इस व्यू प्वाइंट…

अखि‍लेश यादव के करीबी रहे हैं वासुदेव यादव, सरकार बनते ही माध्यमिक शिक्षा के बन गए थे निदेशक; अब होगी कार्रवाई!

प्रयागराज। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी…

You missed

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।