मृत्यु सत्य है, मगर सब कुछ समय पर ठीक रहता है। विवेक बहुत कम उम्र में परलोक गमन कर गए: नरेश टिकैत

पारिवारिक, सामाजिक नुकसान है विवेक का असमय चले जाना: हरेंद्र मलिक

2 साल के भीतर परिवार के लिए यह दूसरा आघात है मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : संजीव बालियान

विवेक से मेरा 41 वर्ष का याराना था यकीन नहीं होता वह चला गया: उमेश मलिक

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

मुजफ्फरनगर। शिक्षाविद और कई शिक्षण संस्थानों से जुड़े रहे स्वर्गीय डॉक्टर उदयवीर सिंह के बड़े पुत्र विवेक तोमर की शोक सभा में हजारों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। 56 वर्षीय विवेक तोमर का शुगर अटैक आने के बाद 1 मार्च को नई मंडी स्थित राजवंशी हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
आज जाट कॉलोनी में निवास स्थान पर आयोजित हुई शोक सभा में हजारों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सवेरे हवन के बाद आयोजित हुई रसम तेरहवीं और शोकसभा में कई खाप चौधरी भी उपस्थित थे।
रसम पगड़ी में विवेक तोमर के पुत्र शिवम तोमर को खाप चौधरीयो और जिम्मेदार सामाजिक लोगों ने जिम्मेदारी की प्रतीक पगड़ी पहनाई।


बालियान खाप और सर्वखाप चौधरी नरेश टिकैत ने शोकसभा में बोलते हुए कहा कि आज यहां उपस्थित हजारों लोग इस बात की गवाही दे रहे हैं के विवेक तोमर का आम जन के साथ कैसा संपर्क रहा होगा। हालांकि मृत्यु सत्य है परंतु बहुत सी चीज समय के साथ ही उचित होती हैं। उनका इस उम्र में चला जाना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है। लेकिन ईश्वर के आगे सब बेबस हैं।

महाराजा सूरजमल के उगता सूरज पैनल के अध्यक्ष कप्तान सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि 2 बरस के भीतर ही इस परिवार पर यह दूसरा वज्रपात है। पौने 2 साल पहले डॉक्टर उदयवीर सिंह जी का निधन हो गया था और अब कम आयु में ही उनके बड़े पुत्र परलोक गमन सिधार गए हैं। दोनों ही समाज के लिए समर्पित थे। दोनों का ही निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है।


पूर्व विधायक और विवेक तोमर के बचपन के साथी उमेश मलिक ने कहा कि विवेक और उनकी दोस्ती 41 साल से भी ज्यादा पुरानी थी। उन्हें यकीन ही नहीं होता कि विवेक अब इस दुनिया में नहीं है यह उनके लिए एक आघात है। विवेक बहुत मिलनसार था और सभी के दुख दर्द में भी शरीक रहता था।
दिल्ली स्थित महाराजा सूरजमल संस्थान के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि यह परिवार समाज के लिए समर्पित परिवार है। विवेक तोमर महाराजा सूरजमल संस्थान से चुनाव लड़े अपने छोटे भाई विराज तोमर के चुनाव की चुनावी बागडोर संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर पर यकीन ही नहीं हुआ, वह संस्था और दूसरे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
कप्तान सिंह के साथ सूरजमल संस्था के सेक्रेटरी अजीत सिंह, सेवानिवृत न्यायाधीश पीएस तोमर, उम्मेद सिंह दहिया, ऑल इंडिया किसान वेलफेयर अध्यक्ष उम्मेद सिंह समेत अभी हुए चुनाव में उगता सूरज पैनल से विजय हुए दर्जन से अधिक सदस्य भी मौजूद थे।
शोक सभा का संचालन प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने किया। सैकड़ो की संख्या में विभिन्न संस्थाओं संगठनों से आए शोक पत्र भी पढ़े गए।
शोकसभा में सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जाट महासभा अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, अखिल भारतीय जाट महासभा अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, देवी सिंह सिंभालका, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, विश्वेंद्र बालियान, अमरपाल पुनिया, चाँदवीर फौजी, सचिन चौधरी, कुंवर देवराज पवार, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, जाट महासभा उपाध्यक्ष ओमकार अहलावत, संजय वीर सहावली, भाजपा नेता नितिन मलिक, विनीत कात्यान, लोकेंद्र तोमर लोकू, महाराजा शालकलायन ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ महक सिंह, रमा नागर, संदीप मलिक जिला अध्यक्ष रालोद, उधम सिंह बावना मंच, योगेंद्र सिंह चेयरमैन जनधेडी,अनुज त्यागी केंदुकी, नितिन बालियान, प्रधानाचार्य रंधावा मलिक, एस पब्लिक स्कूल डायरेक्टर चंचल सक्सेना, श्यामपाल चेयरमैन, हिंदू नेता बिट्टू सिखेड़ा, छोटू कुटबी,रामपाल वर्मा, भाजपा नेता राजीव गर्ग, कुशपुरी, विनोद तोमर, डॉक्टर गिरिराज किशोर, डॉ विकास पवार, ज्ञान कुमार एडवोकेट, फिल्म अभिनेता विकास बालियान, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पाल वर्मा, खतौली मिल उपाध्यक्ष अशोक कुमार, शामली चीनी मिल उपाध्यक्ष बलधारी सिंह, अनुज मलिक अमरीश बालियान, भानु प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, ऋषित राज, चिराग बालियान, आदि भी उपस्थित थे।


शोक सभा में विवेक तोमर के छोटे भाई और महाराजा सूरजमल संस्थान में हुए चुनाव में जीत हासिल करने वाले 21 सदस्यों में से एक विराज तोमर, विवेक तोमर के पुत्र शिवम तोमर ने आए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें साहस और संबल प्रदान किया है और वह पूरा प्रयास करेंगे जो कुछ विवेक भाई के सपने थे उन्हें वह पूरा कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *