मुज़फ्फरनगर:किसान नेता अक्षय त्यागी अक्षु ने जानकारी देते हुए बताया खनौरी बॉर्डर पर चल रहा सयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेतृत्व में चल रहे किसानों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है।

आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के आज 100 दिनों पूरे होने पर उनके आवाज को बुलंद करने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के किसान भाइयों ने आज रामपुर तिराहे पर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया, साथ ही देशभर में चल रहे किसान संगठन से आह्वान किया कि स्वार्थ और अहम को भुलकर इस लड़ाई को और मजबूत करने के लिए आगे आए, साथ-साथ सभी किसान भाईयो ने यह भी प्रण किया कि मारते दम तक किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे, सांकेतिक अनशन के बाद प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सयुक्त किसान मोर्चे के लेटर पेड़ पर ज्ञापन सौंपा तथा प्रधानमंत्री जी से किसानों की सभी मांगे मानने के लिए अनुरोध किया साथ में इस दौरान अंकित चौधरी अक्षय त्यागी,सलमान गौड़,शिवम् चौधरी,आशु प्रधान जी, सुरेंद्र रावल ,पिंटू ठाकुर वसीम खान राजबीर सिंह रविंदर सिंह आदित्य बालियान, ओम कैलाश बालियान धर्मेंद्र चौधरी डाक्टर नितिन चौधरी आदि किसान साथी उपस्थित रहे।।

