मुजफ्फरनगर: भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई जुगमेंद्र मलिक का निधन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई जुगमेंद्र मलिक का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे और अविवाहित थे। परिवार के अनुसार वह पिछले करीब दो माह से कैंसर से पीड़ित थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे उन्होंने आवास विकास स्थित धर्मेंद्र मलिक के आवास पर अंतिम सांस ली।
जुगमेंद्र मलिक अपने पैतृक गांव खरड़ में खेती-किसानी करते थे। उनका अंतिम संस्कार गांव खरड़ में किया गया। उनके असमय निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, खाप चौधरी राजेंद्र मलिक, भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, सुधीर पंवार, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, अंकुर (मुरादाबाद), राजकुमार तोमर (मथुरा) सहित सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

