मुजफ्फरनगर: घासीपुरा हाईवे पर श्री सिद्ध बाबा साहिब कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, चौथे विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर। सावन मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से गांव सोहजनी तगान की ओर से घासीपुरा हाईवे स्थित श्री सिद्ध बाबा साहिब कांवड़ सेवा शिविर एवं चौथे विशाल भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी तथा क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं और ऐसे सेवा शिविर उन्हें विश्राम, भोजन तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

शिविर के आयोजक टिंकू त्यागी ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा के लिए इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के समापन तक शिविर चौबीसों घंटे संचालित रहेगा। शिवभक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सभी अतिथियों ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर उनका स्वागत किया तथा आयोजन समिति के कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, कालूराम त्यागी, दुष्यंत त्यागी, सुरेश त्यागी, राजपाल त्यागी, लल्लू त्यागी, रघुवेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी, जयदत्त त्यागी, सुशील शर्मा, जनार्दन त्यागी, शुभम त्यागी, विनीत त्यागी (नावला), सोनू त्यागी (चांदपुर) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, ग्रामीण एवं शिवभक्त मौजूद रहे। सभी ने शिवभक्तों की सेवा में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया और कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न होने की कामना की। सभी नाम प्रेस नोट के आधार पर लिखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *