मुजफ्फरनगर: आवाम-ए-हिंद पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, 5 नवंबर की सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने की अपील

मुजफ्फरनगर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया आवाम-ए-हिंद पार्टी ने मुजफ्फरनगर में जनसंपर्क अभियान चलाकर 5 नवंबर को आयोजित होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने की अपील की।

गांव सरवट में चरथावल विधानसभा प्रभारी शहजाद त्यागी के आवास पर पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मोहम्मद अली जैदी, राष्ट्रीय सचिव शकील सैफी, प्रदेश सचिव असजद त्यागी और पार्टी प्रवक्ता जीनियस त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम ने पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए 5 नवंबर की सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मोहम्मद अली जैदी ने संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश सचिव असजद त्यागी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने 5 नवंबर की सत्ता परिवर्तन रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed