मुजफ्फरनगर नवीन मंडी का मंडी सचिव नीलमा गौतम ने किया निरीक्षण, व्यापारियों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर शुक्रवार को मंडी सचिव नीलमा गौतम ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, विद्युत रोशनी, पेयजल व्यवस्था और तिकोनी मंडी में नए फड़ों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मंडी में आने वाले व्यापारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर ही साफ-सफाई सहित अन्य समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मंडी निरीक्षक संजय सिंह, दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग, भाजपा नेता शिवम सिंघल, व्यापारी नेता रिंकल बंसल, संजय गोयल, राजीव गर्ग, तपन गर्ग, हिमांशु गोयल, विवेक अग्रवाल, नमन गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मंडी समिति का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

निरीक्षण के बाद व्यापारियों की ओर से मंडी सचिव नीलमा गौतम का स्वागत मेसर्स चतरसैन अनिल कुमार के प्रतिष्ठान पर किया गया। यह प्रतिष्ठान एसोसिएशन के मंत्री अंकित गर्ग का है। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी की व्यवस्थाओं और अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed