मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर कथित सेक्स रैकेट का स्टिंग, 500 रुपये में 15 मिनट की सौदेबाजी का दावा
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड स्थित रणवीरा रिसोर्ट वाली सड़क पर देह व्यापार के कथित कारोबार का मामला सामने आया है। सड़क से आगे सुनसान इलाके में बने दो मकानों में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार देर शाम हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने ग्राहक बनकर कथित स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग करने वालों का दावा है कि इस दौरान एक महिला 15 मिनट के लिए 500 रुपये में सौदेबाजी करती कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
स्टिंग करने वालों के मुताबिक, उन्हें इन दोनों मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कुछ लोग ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग की। उनका दावा है कि कथित सौदेबाजी की रिकॉर्डिंग करने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं को पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्टिंग करने वालों के अनुसार, कथित सौदेबाजी की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रणवीरा रिसोर्ट वाली सड़क पर स्थित दोनों मकानों में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इस कथित कारोबार में किन लोगों की भूमिका थी।
#Muzaffarnagar #Bhoparoad #CrimeNews #UPPolice #RajsattaPost
