मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: मीनू पेपर मिल में कर्मचारी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया जाम, फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित भोपा रोड पर मीनू पेपर मिल में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। मृतक की पहचान पंकज कुमार निवासी गांव के रूप में हुई है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पेपर मिल के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

परिजन ने बताया – डबल ड्यूटी की वजह से हुआ हादसा

मृतक के परिजन योगेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंकज मिल में फेटर लाइन पर काम करता था और पिछले 6-7 महीने से नौकरी कर रहा था। उसकी ड्यूटी सुबह 7 बजे से थी।

योगेंद्र ने आरोप लगाया, “कल कंपनी वालों ने उसकी डबल ड्यूटी लगाई थी। हादसा अंदर हुआ है, लेकिन लापरवाही कंपनी वालों की है।” उन्होंने कहा, “मालिक ने कहा है जो भी बन सकेगा बच्चों के लिए करेंगे। उसके घरवाली और दो छोटे बच्चे हैं। हम धरने के पक्ष में नहीं हैं, बस बच्चों का भला हो जाए। अगर मालिक मदद नहीं करेगा तो हमें धरना देना पड़ेगा।”

परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों से लगातार डबल ड्यूटी कराई जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में मृतक के परिजन योगेंद्र कुमार मिल के बाहर मीडिया को बाइट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

#Muzaffarnagar #RajsattaPost #AnujTyagiPost #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *