धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ऐलान पर जंतर-मंतर में जश्न, अभिजीत दीपके बोले- “हमने कर दिखाया”
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के ऐलान के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल देखने को मिला। आंदोलन के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके ने मंच से इस्तीफे की घोषणा की, जिसके बाद समर्थकों ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया।
अभिजीत दीपके ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। हमने कर दिखाया। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने कर दिखाया। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि यह इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि यदि जनता सरकार के सामने डरे नहीं और डटकर खड़ी रहे तो जवाबदेही तय कराई जा सकती है। साथ ही उन्होंने आंदोलन की दो अन्य मांगें भी दोहराईं—नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा और 20 जुलाई की घटना में प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost

