सपा की SIR समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन, नई वोट बनवाने और मतदाता सूची की निगरानी तेज करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर SIR समीक्षा बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव सोमपाल कोरी ने किया। बैठक में SIR अभियान की समीक्षा के साथ-साथ मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि एवं SIR समीक्षा प्रभारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर भुवन जोशी ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने SIR अभियान के दौरान दिन-रात मेहनत कर संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि फॉर्म नंबर-7 के माध्यम से भाजपा मतदाताओं के वोट कटवाने के अपने प्रयास में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है और विधानसभा चुनाव तक पूरी सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में फॉर्म नंबर-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदान सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होता है।
जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के बाद प्रकाशित हुई मतदाता सूची में कई स्थानों पर गलत तरीके से वोट बनाए गए हैं। पार्टी ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें हटवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के बीएलए के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार मतदाता सूची का परीक्षण करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची की नियमित निगरानी करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच सक्रिय रहना होगा।
बैठक के समापन पर आजमगढ़ से पांच बार विधायक रहे आलम बद्दी तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष परवीन मलिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष बोबी त्यागी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष अथर हसन, ठाकुर राजेंद्र चौहान, ओमपाल सिंह चेयरमैन, रमेश चंद, आमिर कासिम, पंकज सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ नीटू, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष पूजा अंबेडकर, समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष इकराम कसर, अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष आयुष चौधरी, सभासद अनु कुरैशी, नदीम खान, समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष फैज खान, जिला सचिव पवन पाल, सरदार प्रेम पाल, सत्यवीर त्यागी, गजेंद्र प्रधान, हाजी इकबाल, राव नफीस, फरमान उर्फ मोनू, अनेश उपाध्याय, इकबाल कुरैशी, हाजी वसीम, मीरापुर नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष ताज जिया, पुरकाजी नगर अध्यक्ष इस्तेखार, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रामपाल पाल, हाजी मूसा, पवन बंसल, सलीम मलिक, सागर कश्यप, सलमान त्यागी, शाहनवाज मलिक, अरशद मलिक, दुर्गेश पाल, उमर दराज, डॉ. नूर हसन, के. इरशाद जाट, अब्दुल वहाब, बेहरम त्यागी, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

