आकांक्षा संगम की शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय आकांक्षा संगम की स्मृति में गांधी कॉलोनी बारात घर, पचैंडा रोड, गेट नंबर-1 पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से उनके पिता संजीव संगम एवं अन्य परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर खटीक, विपुल त्यागी,शिल्पी राज शर्मा, अनुज त्यागी (राजसत्ता पोस्ट),विजय डब्बू, अंकित मित्तल, अरविंद जौहल, मनीष बालियान,वरुण शर्मा, विजय मुंडे, पवन अग्रवाल, प्रशांत खत्री, राहुल प्रजापति,विशाल प्रजापति, सहित राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *