सयोनी घोष समेत 20 सांसदों की बगावत! ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कभी बीजेपी पर साधती थीं निशाना
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है। चर्चा है कि टीएमसी के 20 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिनमें जादवपुर से सांसद और बंगाली अभिनेत्री सयोनी घोष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सयोनी घोष राजनीति में आने से पहले बंगाली फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री और गायिका रही हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके एक गाने की खूब चर्चा हुई थी। गाने के बोल थे— “मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीना”। इस गीत को लेकर उस समय भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए थे और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।
वहीं सयोनी घोष अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियों में रही हैं। एक चुनावी सभा में उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, “मैं चड्ढा नहीं हूं जो चड्डी बन जाऊंगी, घोष हमेशा घोष ही रहेगा।” उनके इस बयान पर भी भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
अब राजनीति ने ऐसा मोड़ लिया है कि जिन नेताओं पर कभी भाजपा विरोधी राजनीति का आरोप लगता था, वही नेता बागी खेमे में नजर आ रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उधर टीएमसी में लगातार टूट की खबरें सामने आ रही हैं। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बीच ममता बनर्जी के सामने संगठन को एकजुट रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। इस बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकातों ने भी राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है।
राजनीति में कब कौन सा नेता किस पाले में नजर आए, यह कहना मुश्किल है। इसलिए सयोनी घोष को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है और बंगाल की राजनीति पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।#AnujTyagiPost #RajsattaPost #WestBengal #MamataBanerjee #SayaniGhosh #TMC #Politics #IndiaPolitics

