हरियावनी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा, कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली। हरियाणा की प्रसिद्ध सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने तथा किसी भी प्रकार से परेशान करने पर रोक लगा दी है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद सपना चौधरी ससुराल छोड़ चुकी हैं। अब मामला कोर्ट पहुंचने के बाद दोनों के रिश्तों में आई खटास सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई है।
वीर साहू हरियाणा के चर्चित गायक और कलाकार हैं। फिलहाल मामले में आगे की सुनवाई का इंतजार है और कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कानूनी प्रक्रिया जारी है। :::
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Haryana #SapnaChoudhary #VeerSahu #EntertainmentNews

