Oplus_16908288

₹370 की बिरयानी पर मचा बवाल! डेट के ‘रिटर्न’ वाले बयान पर युवक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया अकाउंट भी किए डिलीट

कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो में ₹370 की बिरयानी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। शो के दौरान 23 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा ने बताया कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर ₹370 खर्च किए थे। हिमांशु ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपने इस “निवेश” का कुछ “रिटर्न” मिलना चाहिए था।

यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और गलत सोच वाला बताया। बढ़ते विवाद के बीच हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए।

वहीं कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी सफाई देते हुए कहा कि शो में किसी दर्शक द्वारा कही गई बात उनकी व्यक्तिगत राय नहीं है। उन्होंने भी इस मामले पर खेद जताया है।

अब इस विवाद पर कई सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है, जिसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। :::

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Entertainment #PranitMore #SocialMedia #ViralNews #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *