मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से रेलवे रोड पर प्रस्तावित वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में पहुंचा, वाल्मीकि समाज ने जताया आभार
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड पर प्रस्तावित वाल्मीकि चौक को लेकर वाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल है। इस प्रस्ताव को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में रखे जाने पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री के आवास पर पहुंचे समाज के लोगों ने इस पहल को महर्षि वाल्मीकि जी के सम्मान और समाज की भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वाल्मीकि समाज के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय, सदाचार और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श और विचार सदियों से समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे संपूर्ण राष्ट्र की अमूल्य विरासत होते हैं। उनके योगदान और विचारों का सम्मान करना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। रेलवे रोड पर प्रस्तावित वाल्मीकि चौक भी महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा, सामाजिक गौरव और सम्मान की भावना से जुड़ा हुआ विषय है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं, अपेक्षाओं और जनहित से जुड़ी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुजफ्फरनगर की पहचान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव से है। इसे और मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

मंत्री ने आश्वस्त किया कि महापुरुषों के सम्मान और जनभावनाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उचित मंच पर उठाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं और सम्मान का आदर किया जाएगा।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने रेलवे रोड स्थित प्रस्तावित वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में रखे जाने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल समाज की भावनाओं और महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा के सम्मान से जुड़ी है। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि इस प्रस्ताव को आगे भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
इस दौरान सुमित भंवर सागर वाल्मीकि, डॉ. ललित बिरला, रविंद्र बेनीवाल, सुंदरलाल, दीपक वाल्मीकि, रमेश प्रधान, डॉ. विनोद काजल, सुधा एडवोकेट, महेश राज भगत, अजीत वाल्मीकि, अजीत निराला नगर, गजेंद्र अलमासपुर, दीपक सफाई नायक, राजू बेनीवाल, ललित मचल, सुधीर मचल, अनिकेत, राजकुमार सफाई नायक, सतीश दीवान, अमित शेरयार, सोनू खानपुर, विजय बेनीवाल, पुनीत बिरला, विकास बिरला, मुकेश बिरला, राहुल वाल्मीकि, राजकुमार बिरला, रवीश बिरला, सुमित बिरला, साहिल बिरला, रवि सौदे, अंगारी, शकुंतला, संतोष, आशा एवं बाला देवी सहित वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही सामाजिक समरसता की वास्तविक ताकत है। महापुरुषों के सम्मान और जनभावनाओं के आदर के लिए सकारात्मक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
#Muzaffarnagar #KapilDevAgarwal #ValmikiSamaj #UPNews #RajsattaPost
