पहली बारिश में निर्धना गांव बना तालाब, लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, जनजीवन बेहाल

घरों व रास्तो में जलभराव से होने से मची त्राहि-त्राहि,गांव की गलियां बनीं तालाब,घरों में घुसा बदबूदार पानी

असलम त्यागी |चरथावल

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक के ग्राम निरधना में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गांव की गलियां और मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे पूरा गांव तालाब जैसा नजर आ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जलभराव का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। मिशन पब्लिक स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नालों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या हर साल गंभीर हो जाती है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गंदे पानी के घरों में घुसने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए और नालों की सफाई कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जब जल भराव के बारे में ग्राम प्रधान आलम त्यागी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा नाले को बंद कर दिया गया जिस कारण लोगों के घरों में पानी घुसा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *