मुराद आलम ग़य्यूर बने गाड़ा अंजुमन फाउंडेशन के तहसील सदर, निर्विरोध चयन

असलम त्यागी | चरथावल

मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया गाड़ा अंजुमन फाउंडेशन के तहसील सदर पद के चुनाव में मुराद आलम ग़य्यूर निवासी ग्राम दधेडू कलां को निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव 4 मई 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें बिरादरी के लोगों ने सर्वसम्मति से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर सदर इंजीनियर सिकंदर हयात, राष्ट्रीय चुनाव निगरां बाबू राशिद, जॉइंट सेक्रेट्री तबरेज प्रधान, मुस्तफा प्रधान, नसीम उर्फ मुन्ना बागोवाली, कलीम अहमद (ग्राम प्रधान खोजा नगला), वसीम भाई बागोवाली, सरपंच जमीर अमीर, सरपंच फारूक खुर्शीद, सरपंच मुमताज अली, सय्यद रोशन (ग्राम प्रधान बागोवाली), मुकर्रम प्रधान, अहसान अली (ग्राम प्रधान रथेडी), साबिर अहमद (पूर्व प्रधान बझेडी), सलीम अख्तर, मास्टर रियासत, अय्यूब उर्फ भूरा, वारिस गौर (जर्नलिस्ट), तय्यब बागोवाली, मौलवी अहतशाम सैद नगला सहित बड़ी संख्या में बिरादरी के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने मुराद आलम ग़य्यूर को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी।
तहसील सदर चुने जाने के बाद मुराद आलम ग़य्यूर ने कहा कि वह बिरादरी में फैली सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से सगाई और शादी समारोहों में होने वाले अत्यधिक खर्च पर रोक लगाने, दहेज प्रथा को समाप्त करने और डीजे व पटाखों के उपयोग को नियंत्रित करने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह पूरी बिरादरी को साथ लेकर समाज सुधार के इन प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।
अंत में मुराद आलम ग़य्यूर ने सभी उपस्थित सम्मानित बिरादरान का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *