चरथावल में भाजपा का विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बाँटकर मनाई खुशी

असलम त्यागी | चरथावल
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के ऐतिहासिक शिव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी व एनडीए गठबंधन की जीत के उपलक्ष्य में विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिव चौक मंदिर व ठाकुरद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक अंदाज में खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया गया और नारेबाजी भी की गई।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय वर्मा ने कहा कि पार्टी की यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का क्षण है।
कार्यक्रम में अजय वर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा), मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह पाल, मिथुन त्यागी, डॉ. ओम प्रकाश, प्रशांत त्यागी, अनुज त्यागी, बिल्लू मेंबर, विजय त्यागी, किरण पाल, अंकित गोयल, पंकज कश्यप, जयकुमार, पिंकी प्रधान, नरेश कश्यप, राधेश्याम खटीक, सचिन व रविकांत त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

