चरथावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुटेसरा गांव में मारपीट व पत्थराव कर शांति भंग करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
असलम त्यागी | चरथावल
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में दुकान से सामान खरीदने को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने धीरे-धीरे बड़ा विवाद का रूप ले लिया। पहले मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और पथराव हुआ, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झगड़ा और पथराव साफ देखा जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पार्टी प्रथम से तनवेज पुत्र नय्यूम, अनस पुत्र उस्मान, सुहैव पुत्र नय्यूम और प्रवेज पुत्र कय्यूम शामिल हैं। वहीं पार्टी द्वितीय से अब्दुल्ला पुत्र शमशाद, हारिश पुत्र इंतजार, इंजार पुत्र असगर और शमीर पुत्र शमशाद को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

