अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, 29 अप्रैल को तहसील सदर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

असलम त्यागी |चरथावल 

मुज़फ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के ग्राम दधेडू गांव में आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को अंजुमन गाड़ा फाउंडेशन की हल्का दधेडू की एक महत्वपूर्ण बैठक हल्का सरपंच मुराद आलम ग़य्यूर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 अप्रैल 2026 को होने वाले तहसील सदर के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान हल्का सरपंच मुराद आलम ने सभी पंचों एवं जिम्मेदार लोगों से अधिक से अधिक संख्या में चुनाव स्थल पर पहुंचकर चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इस दौरान उपस्थित सभी पंचों और जिम्मेदारों ने भी भारी संख्या में चुनाव में शिरकत करने का भरोसा दिलाया तथा संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में मुख्य रूप से ग्राम दधेडू खुर्द से पंच सलीम अख्तर, ग्राम सैद नगला से पंच मौलवी अहतशाम, वारिस, गौर शाहआलम, नईम, इसराइल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। सरपंच मुराद आलम ग़य्यूर ने आने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *