रुड़की में महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी, कविताओं और गीतों ने बांधा समां

असलम त्यागी 

हरिद्वार |रुड़की में महिला काव्य मंच, रुड़की इकाई उत्तराखंड की मासिक काव्य गोष्ठी 28 मार्च 2026 को होटल दीप रेसिडेंसी के सभागार में शाम 4 बजे सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। इस बार की गोष्ठी मंच की सक्रिय सदस्य अलका घनशाला द्वारा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में बुशरा तबस्सुम, रीना अनेजा, अनुपमा गुप्ता, अनुपमा शर्मा, शाहिदा शेख, शालिनी जोशी, कविता गोयल, बीना सिंह, मृणालिनी शर्मा, निधि जैन, अलका घनशाला और अर्चना त्यागी सहित कुल 12 सदस्यों ने अपनी-अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।

काव्य गोष्ठी में वर्तमान हालात, रिश्ते, ख्याल, अकेलापन और अंतर्द्वंद्व जैसे विषयों पर प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अलका घनशाला और मृणालिनी शर्मा ने गीतों की मधुर प्रस्तुति से माहौल को और भी सरस बना दिया, जबकि शाहिदा शेख ने अपनी ग़ज़ल से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *