मिशन शक्ति अभियान के तहत चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

असलम त्यागी | चरथावल 

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत 23 मार्च 2026 को ब्लॉक चरथावल, थाना चरथावल क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में अवगत कराया गया।

इसके अलावा महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कार्यक्रम में बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *