पुष्कर सिंह धामी ने दून हेलीड्रोम एटीसी टावर समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के तरला नागल स्थित दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर निर्माण के लिए 5.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 2.35 करोड़ रुपये राज्य आकस्मिकता निधि से मंजूर किए गए हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 10.66 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में टांडा तिराहा, चैती तिराहा और चैती मेला ग्राउंड पर हाईटेक शौचालय निर्माण के लिए क्रमशः 63.32 लाख, 69.82 लाख और 76.87 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

तपोवन (टिहरी गढ़वाल) में नगर पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1.58 करोड़ रुपये तथा थराली विधानसभा क्षेत्र के देवाल बाजार के पास बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के प्रथम चरण हेतु 11.31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में कुनीगाड़-हिरूली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल) मोटर मार्ग किए जाने को भी अनुमोदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *