Anuj Tyagi

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 681 शिविरों के साथ सम्पन्न, 33 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया गया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान अभूतपूर्व भागीदारी और रिकॉर्ड उपलब्धियों के साथ सम्पन्न हो गया। 45 दिनों तक चले इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में कुल 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5,33,452 से अधिक नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।

अभियान के दौरान 51,053 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 33,755 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए 74,184 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लगभग तीन लाख लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ भी उठाया।

केवल अंतिम दिन 11 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 8,209 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बिना भाग-दौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना ही सुशासन की पहली सीढ़ी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन प्रशासन आगे भी जनता के बीच पहुंचकर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

#JanJanKiSarkar #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #GoodGovernance #PublicService #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *