उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उत्तराखण्ड की टीम जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *