खटीमा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनसमस्याएं, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन आज कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने मलकीत सिंह राणा के निधन तथा वीरेंद्र मौर्य की माता सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी मौजूद रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी उधमसिंहनगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *