Anuj Tyagi 8171660000
किसानों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा बजट : ठाकुर दीपक सोम
मुजफ्फरनगर।
भारतीय किसान यूनियन सेवक(अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने केंद्र सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों को इस बजट से कई महत्वपूर्ण उम्मीदें थीं, लेकिन बजट उन अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल रहा।
उन्होंने कहा कि किसानों को आशा थी कि बजट में ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की जाएगी, ट्रैक्टरों पर लगी प्रतिबंधात्मक शर्तों को समाप्त किया जाएगा तथा केसीसी और सहकारी समितियों के माध्यम से लिए गए ऋण पर पिछले दो वर्षों से लंबित सब्सिडी का प्रावधान किया जाएगा, लेकिन बजट में इन मुद्दों पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि किसानों को यह भी उम्मीद थी कि मनरेगा योजना को केवल नाम बदलने तक सीमित न रखते हुए इसे किसानों और खेत मजदूरों से जोड़ा जाएगा, जिससे सरकार और किसान दोनों को लाभ मिलता। हालांकि सरकार इस दिशा में कोई पहल करती नजर नहीं आई।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को केंद्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की आशा थी, लेकिन बजट में इसको लेकर भी कोई ठोस संकेत नहीं मिले। उनका आरोप है कि यह बजट व्यापारियों और अन्य मुद्दों के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा, जबकि किसान वर्ग इस बजट से पूरी तरह अछूता ही रह गया।

