Anuj  Tyagi


आम बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के आम बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, संतुलित और जनहितैषी बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, गरीब, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, एमएसएमई एवं उद्यमियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है। बजट के प्रावधान देश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाले हैं।

अनिल कुमार ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन के साथ-साथ डिजिटल और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले कदम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और सशक्त करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा और भारत को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाएगा।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *