महाबलीपुर गांव में हिंसक मारपीट प्रकरण मे पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम महाबलीपुर में हुई मारपीट के मामले में थाना चरथावल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंट अभियान के तहत महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता बिजेन्द्र पुत्र राजबल निवासी ग्राम महाबलीपुर ने थाने में तहरीर दी कि कुछ लोग उनके घर पर अचानक धावा बोलकर हमला करने आए। आरोपियों ने हाथ में धारदार हथियार और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इस दौरान बिजेन्द्र, उनके पुत्र मोहित और पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेख पुत्र राजबल, अरुण पुत्र सलेख, गीता पत्नी सलेख, निवासीगण ग्राम महाबलीपुर, थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर और सतवीर पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पचेन्डा, थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई
घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना चरथावल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक नन्दकिशोर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नीरज भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

