यूजीसी के नए नियमों के विरोध में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।
यूजीसी द्वारा लागू किए गए Promotion of Equity Regulations–2026 के विरोध में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए नियमों को वापस लेने की मांग की।
महासभा का कहना है कि यूजीसी द्वारा 15 जनवरी 2026 से देशभर के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में लागू किए गए नए नियम समानता के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा देने वाले हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि इन नियमों से सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय होगा और शिक्षण संस्थानों में असमानता बढ़ेगी।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नए प्रावधानों के तहत शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कठोर दंड व्यवस्था से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत का अधिकार न देना गंभीर चिंता का विषय बताया गया।
संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने मांग की कि यूजीसी के ये नियम पूरी तरह निरस्त किए जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिन अग्रवाल,विनोद संगल, शरद गुप्ता, नीवज बंसल, नवीन मित्तल, रोहित सिंघल, संदीप अग्रवाल, शुभम गर्ग, अमित गुप्ता, राकेश मित्तल, यशपाल बंसल, विपिन गोयल और संजय बंसल सहित बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।

