मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गोल मार्केट इकाई का भव्य गठन, जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने दी दिशा
मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के गोल मार्केट इकाई का गठन बुधवार, 29 जनवरी को मुजफ्फरनगर शहर में किया गया। यह आयोजन जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की संस्तुति पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने गोल मार्केट इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी (गंगा एंड कंपनी) को पटका और नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञान प्रकाश जी ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राज्य का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संगठन है, जिसके प्रांतीय अध्यक्ष 53 वर्षों से बनवारी लाल कंछल जी हैं। उन्होंने संगठन की नीतियों में विश्वास जताते हुए खुशी व्यक्त की कि उन्हें अब इस संगठन में काम करने और व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा ने गोल मार्केट इकाई के महामंत्री सरदार कुलविंदर सिंह जी (गंगा लेडीज टेलर) को, जिला सचिव मनोज पाटिल ने उपाध्यक्ष मोहित नागपाल जी (नागपाल फैशन हब) को और जिला मंत्री पवन मित्तल ने कोषाध्यक्ष भारत अरोरा (हरियाणा हैंडलूम) को पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में लगातार व्यापारियों की संख्या बढ़ रही है, और संगठन में शामिल होकर व्यापारी अपने हक और हितों की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों में युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गोल मार्केट इकाई की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने कहा कि शीघ्र ही मुजफ्फरनगर के अन्य प्रमुख बाजारों में भी नई इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे व्यापारी संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा, जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल, नगर महामंत्री मनीष बंसल सहित कई वरिष्ठ व्यापारी नेता उपस्थित रहे और उन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
Anuj Tyagi Post

